Jokes: एक क्लास में एक लड़की को सब बुआ-बुआ कहते थे, एक दिन इस की शिकायत ऊसने अपने टीचर से कर दी.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 16 Feb, 2026
Joke 1:
टीचर: बिजली कहां से आती है?
टीटू : सर, मामाजी के यहां से।
टीचर: वो कैसे?
टीटू : जब भी बिजली जाती है पापा कहते हैं,
सालों ने फिर बिजली काट दी।
Joke 2:
टीचर: घर की परिभाषा बताओ ।
टीटू: जो घर हौसले से बनाये जाते हैं उसे “हाऊस” कहते हैं…
जिन घरों में होम-हवन होते हैं उन्हें “होम” कहते हैं…
जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें “हवेली”कहते हैं…
जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें “मकान” कहते हैं…
जिन घरों के लोन के इंस्टॉलमेंट भरते-भरते आदमी लेट जाता है उन्हें “फ्लैट” कहते हैं…
और जिन घरों में यह भी न पता हो कि बगल के घर में कौन रहता है उन्हें “बंगला” कहते हैं
.
टीटू को student of the year चुना गया

Joke 3:
एक क्लास में एक लड़की को सब बुआ-बुआ कहते थे…..
एक दिन इस की शिकायत ऊसने अपने टीचर से कर दी……
टीचर ने सब लडको से पूछा ….
जो लड़के इस को बुआ कहते है वो सभी खडे हो जाए…….
एक लड़के को छोड के सभी खडे हो गये…..
टीचर ने पुछा……क्या तुम इस को बुआ नहीं कहते हो …
लड़का बोला…… सर मैं तो फूफाजी हूँ……..
Joke 4:
टीचर – तुम कल स्कूल क्यों नहीं आये थे ?
लड़का – जी वो, कल मेरे घर में पूजा थी
टीचर – तो परसों क्यों नहीं आये थे ?
लड़का – जी परसों मेरे घर प्रिया थी
टीचर बेहोश

Joke 5:
स्कूल मे एक दिन टीचर संजू से :-
तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
संजू :- मेम मै बड़ा होकर सी. ए (CA) बनूँगा, सभी महानगरों मे मेरा बिजनेस चलेगा, हमेशा हवाई यात्रा करूँगा,
हमेशा 5 स्टार होटल मे ठहरूँगा, हमेशा 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे, मेरे पास सबसे महंगी कार होगी, मेरे पास सबसे महंगे…
टीचर :- बस संजू बस!!
बच्चों आप सब को इतना लम्बा जवाब देने की आवश्यकता नही है, सिर्फ एक लाइन मे जवाब देना…
अच्छा पिंकी तुम बताओ तुम बड़ी होकर क्या बनोगी ?
पिंकी :- संजू की पत्नी.






