Jokes: मम्मी – नया घर बनने में अभी 6 महीने और लगेंगे, पापा – अरे नहीं, मैं चार आदमी और लगा दूंगा... पढ़ें आगे
- byvarsha
- 26 Feb, 2026
Joke 1:
बाप बेटे से- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो...तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे न...
फिर क्या चप्पल टूटने तक जमकर कुटाई हुई...
Joke 2:
शादी एक ऐसा दिन है
जब लड़का स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ
बैठे हुए दूसरी लड़कियों को देखकर सोचता है
अचानक इतनी सुंदर लड़कियां कहां से आ गईं,
आज से पहले कहां मर गई थीं....

Joke 3:
मास्टर जी- “खुशी का ठिकाना न रहा” कोई इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
चिंटू – खुशी घर वालों से छिपकर, हर रोज अपने दोस्त से मिलने जाती थी.
फिर एक दिन उसके पापा ने उसे देख लिया और खुशी को घर से निकाल दिया.
अब बेचारी “खुशी का ठिकाना न रहा”
यह जवाब सुनकर मास्टर जी अभी तक बेहोश ही हैं.
Joke 4:
मम्मी – नया घर बनने में अभी 6 महीने और लगेंगे
पापा – अरे नहीं, मैं चार आदमी और लगा दूंगा, तो घर जल्दी बन जाएगा.
तभी चिंटू अचानक कुछ सोचते हुए गंभीर होकर पूछता है, अच्छा मम्मी मैं कितने दिनों में पैदा हुआ था?
मम्मी – 9 महीने में, क्यों?
चिंटू – अरे, तो चार आदमी और लगा लेती न, तो मैं जल्दी से पैदा हो जाता
उसके बाद से पापा-मम्मी मिलकर चिंटू को ढूंढ रहे हैं...

Joke 5:
गर्लफ्रेंड - मैं अपना पर्स घर पर भूल आई,
मुझे एक हजार रुपये की जरूरत है...!
ब्वॉयफ्रेंड - कर दी ना छोटी बात,
पगली ये ले 10 रुपये, अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स लेकर आ...!
गर्लफ्रेंड बेहोश...






