Jokes: एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाज़ा खटखटाया तो अन्दर से आवाज आयी,”क्या तुम शादीशुदा हो?” पढ़ें आगे..

Joke 1:

अंग्रेज सिपाही से,- इस आदमी का कान काट दो
आदमी – नही मेरा कान मत काटो
नही तो मैं अंधा हो जाऊँगा
अंग्रेज- बेवकूफ़ कोई कान काटने से अँधा होता है।
आदमी – अरे बेवकूफ़ कान काट देगा तो
चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाउँगा

Joke 2:

एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का
दरवाज़ा खटखटाया तो अन्दर से आवाज
आयी,”क्या तुम शादीशुदा हो?”
आदमी: जी हां।
अन्दर से फिर आवाज़ आयी,” तुम अन्दर आ सकते
हो, तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पायी है।”
उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया तो
अन्दर से आवाज आयी ,”क्या तुम शादीशुदा हो?”
दूसरा आदमी: जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है।
अन्दर से आवाज़ आयी,” भाग जाओ, यहां
बेवकूफों के लिए जगह नहीं है।”

Joke 3:

पत्नी- हेलो! कहां हो?
पति: याद है, पिछली दीपावली पर हम एक
ज्वेलरी की दुकान में गये थे… जहां तुम्हें एक हार
पसंद भी आ गया था.
पत्नी: हां! याद आया…
पति: और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे.
पत्नी (खुशी से): हां! हां! याद है,
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन
मैं तुम्हें लेके दूंगा.
पत्नी (और ज़्यादा खुशी से): हां हां हां .. बहुत
अच्छी तरह से याद है.
पति: तो बस उसी की बगल वाली दुकान में
बाल कटवा रहा हूँ…थोड़ा लेट आऊंगा!!

Joke 4:

गप्पू जंगल से जा रहा था तभी एक पैर में सांप ने काट लिया, 
गप्पू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला: ले काट ले जितना काटना है.
सांप ने 3-4 काटा और थक कर बोला: अबे तू इंसान है या भूत?
गप्पू: मैं तो इंसान ही ठहरा पर मेरा ये पैर नकली है...

Joke 5:

पड़ोसी ने पूछा- आपके घर से डेली हंसी की आवाज आती है.आखिर इस खुशहाल जीवन का राज क्या है?
दूसरे पड़ोसी ने कहा- भाई, दरअसल बात ये है कि मेरी बीवी रोज मुझे जूते फेंक कर मारती है. 
अगर लग जाए तो वो हंसती है, ना लगे तो मैं हंसता हूं.बस, ऐसे ही हमारी जिंदगी खुशहाल गुजर रही है.
पड़ोसी सुनते ही बेहोश!