Jokes: सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं, पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 02 Feb, 2026
Joke 1:
संता ने नाई की दुकान खोली
बंता एक दिन संता की दुकान पर शेविंग कराने आया।
संता ने बंता से पूछा- मूछ रखनी है क्या?
बंता- हां।
संता, बंता की मूछ काट के बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी है।
Joke 2:
लड़का- शादी करले मुझसे।
लड़की- क्यों?
लड़का- मेरा बाप गांव का सबसे बड़ा आदमी है।
शादी के बाद लड़की को पता चला कि लड़के का बाप 105 साल का है।

Joke 3:
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
Joke 4:
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।

Joke 5:
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!






