Justice Surya Kant: भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

इंटरनेट डेस्क।  मुख्य न्यायाधीश गवई के रिटायरमेंट के बाद आज देश को नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए है। जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में की शपथ ग्रहण की है। सीजेआई के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीनों का होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को सीजेआई की शपथ दिलाई है।

गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124 की धारा 2 के तहत अगले सीजेआई के लिए जस्टिस सूर्यकांत का नाम सामने रखा था। राष्ट्रपति ने इसपर मुहर लगाते हुए जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां सीजेआई नियुक्त कर दिया है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी मौजूद थे। जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर 2025 को सीजेआई नियुक्त किया गया था और वो 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।

pc- ndtv.in