Jyeshtha Amavasya 2026: ज्येष्ठ अमावस्या पर आप भी करेंगे ये काम तो पितृ हो जाएंगे प्रसन्न, करें इन मंत्रों का जाप भी
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरेनट डेस्क। ज्येष्ठ का महीना चल रहा हैं और अमावस्या तिथि आ चुकी है। यह तिथि एक अति प्रभावशाली तिथि है। इस तिथि पर पितरों को आसान उपाय करके प्रसन्न कर उनकी कृपा पाई जा सकती है। ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने व जप-तप दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर अगर कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें तो पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में सुख समृद्धि और धन की आवक बनी रहती है। आज ज्येष्ठ अमावस्या तिथि मनाई जा रही है।
ज्येष्ठ अमावस्या पर पितृ तर्पण की विधि
सुबह जल्दी उठें, स्नान आदि कर लें और स्वच्छ कपड़े पहनें
पितरों के तर्पण के लिए दोपहर का समय बताया गया है
ऐसे में दोपहर होते ही पितरों के निमित्त तर्पण करें
इसके लिए हाथ में जौ, तिल और कुशा लेकर पितरों को जल दें
पितरों की शांति के निमित्त दान करें
ब्राह्मणों को भोजन कराए और पक्षियों को दाना डालें
तिल का दान और मंत्र जाप
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पितृ शांति के उपाय करने के लिए एक अति शुभ दिन है। इस दिन अगर पितरों की पूजा करें व काले तिल का दान करें तो सभी तरह के पितृ दोष दूर हो जाते है और शुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है।
पितृ मंत्र
इस मंत्र का करें जाप- 'ॐ पितृ देवतायै नम:'
इस मंत्र का करें जाप- 'ॐ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात्।'
इस मंत्र का करें जाप-
'ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च
नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:'
इस मंत्र का करें जाप-
'ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च।
नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।'
इस मंत्र का करें जाप-
'ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि।
शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्।'
pc- india tv news






