Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा आज, जाने किन चीजों का दान करना माना गया हैं शुभ
- byShiv
- 29 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि और इस तिथि का हिंदू शास्त्रों में बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव को समर्पित है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर या पीड़ित होता है, उनके लिए भी यह समय उत्तम माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर विधिवत पूजा का महत्व बताया गया है। आज के दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व होता है।
क्यों खास हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा आत्मिक शुद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और ईश्वर की उपासना का श्रेष्ठ अवसर है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
इन चीजों का दान करें
जल का दान
ज्येष्ठ का महीना गर्मी का समय होता है। ऐसे में प्यासे लोगों को ठंडा पानी पिलाना या पानी की व्यवस्था करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। कई लोग इस दिन प्याऊ भी लगवाते हैं।
अन्न का दान
जरूरतमंद लोगों को चावल, गेहूं, दाल या भोजन कराना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अन्नदान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में अन्न की कमी नहीं रहती।
वस्त्र का दान
गरीब या जरूरतमंद लोगों को साफ और पहनने योग्य कपड़े देना भी अच्छा माना गया है। इससे दान करने वाले को पुण्य की प्राप्ति होती है।
फल का दान
मौसमी फल जरूरतमंद लोगों को देना भी शुभ माना जाता है। यह दान स्वास्थ्य और सेवा, दोनों से जुड़ा माना जाता है।
पूजन विधि
ज्येष्ठ पूर्णिमा की सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें, इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं, चावल, तुलसी दल, पुष्प और घी का दीप अर्पित करें। रात्रि में चंद्रमा को दूध, जल और सफेद चंदन मिश्रित अर्घ्य दें। पूजा के बाद जरूरतमंदों को चावल, दूध, सफेद वस्त्र और मिठाई का दान करें।
pc- aaj tak






