Kangana Ranaut: रक्षाबंधन पर कंगना ने बाबा रामदेव को बताया बड़ा भाई, कहा- उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाकी की वजह से हमेशा  चर्चाओं में रहती हैं, वो सामाजिक मुद्दों से लेकर विपक्ष की आलोचना करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। और कई बार तो उन्हें अपने बयानों की वजह से ही ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग चल रही थी, जिसके बाद अब रक्षाबंधन के मौके पर एक्ट्रेस ने बाबा रामदेव को बड़ा भाई बताया है।

अब रक्षाबंधन के मौके पर एक्ट्रेस ने रामदेव बाबा को लेकर पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो मीडिया से बात करते नजर आ रहे हैं। इसे साझा करने के साथ ही कंगना ने लिखा, त्योहार का दिन होता है सब भूल चुक माफ करने के लिए है, मेरे भाई बाबा राम देव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए।

कंगना ने पोस्ट में आगे लिखा, आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं, बहुत धन्यवाद ईश्वर आपको लंबी आयु दे। बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन के मौके पर कंगना रनौत को तोहफा और मिठाइयां भेजने की बात कही और उनके बीच कड़वाहट को खत्म करने की इच्छा जताई।

pc-aaj tak