Karnataka: सीएम सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग, दिल्ली में होगा सीएम पद का फैसला

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर कांग्रेस सरकार में जो खींचतान मची हैं वो जगजाहीर है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से आज ब्रेकफास्ट मीटिंग करने को कहा और मामला सुलझाके के दिल्ली आने की बात कही थी। ऐसे में आज कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से उनके घर पर मुलाकात की।

दोनों किया साथ में नाश्ता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस में इन दिनों मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खेमे के लोग इन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने का दबाव बना रहे हैं। इस बीच सिद्दरमैया ने आज डीके शिवकुमार को अपने घर नाश्ता पर बुलाया है। ताकि पार्टी के अंदर चल रहे सत्ता संकट को सुलझाने के करीब पहुंचा जा सके।

दिल्ली में होगा फैसला
मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से मिलने के बाद डीके शिवकुमार पार्टी के हाईकमान से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे। यहां इनकी मुलाकात पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खडगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से होगी। बता दें कि इस मुलाकात से पहले शुक्रवार सिद्दरमैया ने कहा कि हाईकमान ने हम दोनों को बुलाया है, इसलिए मैंने डीके शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया है। जहां हम दोनों बात करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी कहेगा, मैं मानूंगा। वहीं डीके शिवकुमार ने भी कहा कि हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे। ऐसे में ये साफ हो गया है कि सीएम पद को लेकर फैसला दिल्ली में ही होगा।

pc-jagran