Kartik maas 2025: जाने कब से शुरू होने जा रहा कार्तिक मास, पूरे महीने के जान ले आप भी व्रत और त्योहार

इंटरनेट डेस्क। हिंदू वर्ष में कार्तिक महीने का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि इस महीने में एक नहीं कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, कार्तिक माह की अमावस्या को हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दिवाली मनाया जाता है तो कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्य देव को समर्पित छठ महापर्व मनाया जाता है। इसके अलावा करवा चौथ, धन तेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज आदि पर्व भी इसी महीने में आते है। 

साथ ही यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है, इसी महीने की एकादशी को श्रीहरि विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और तुलसी जी से विवाह करते हैं। तो जानिए इस साल कार्तिक मास कब से कब तक है और इस महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट भी देखें। 

कार्तिक मास 2025 
साल 2025 में कार्तिक महीना 8 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है, हालांकि अश्विन मास की पूर्णिमा यानी कि शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन 7 अक्टूबर को भी पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहने से कार्तिक मास की प्रतिपदा 8 अक्टूबर को मानी जाएगी, वहीं कार्तिक मास का समापन 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा।

कार्तिक मास 2025 व्रत-त्योहार सूची 
8 अक्टूबर - कार्तिक महीने का प्रारंभ 
10 अक्टूबर - करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी 
11 अक्टूबर - रोहिणी व्रत 
13 अक्टूबर - अहोई अष्टमी, मासिक कालाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी और राधा कुंड स्नान 
17 अक्टूबर - रमा एकादशी और तुला संक्रांति
18 अक्टूबर - धनतेरस, यम दीपक और शनि प्रदोष व्रत
19 अक्टूबर - हनुमान पूजा और नरक चौदस, इस दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है. 
20 अक्टूबर - दीपावली महापर्व 
22 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा 
23 अक्टूबर - भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा 
25 अक्टूबर - विनायक चतुर्थी और नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत
26 अक्टूबर - खरना 
27 अक्टूबर - सूर्य देव को संध्या काल का अर्घ्य 
28 अक्टूबर - सूर्य देव को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा और छठ महापर्व समापन 
30 अक्टूबर - गोपाष्टमी 
31 अक्टूबर - अक्षय नवमी
1 नवंबर - देवउठनी एकादशी 
2 नवंबर - तुलसी विवाह 
3 नवंबर - प्रदोष व्रत 
5 नवंबर - कार्तिक पूर्णिमा व देव दीवाली

pc- thesootr.com