Kerala: ट्रेन में टॉयलेट जा रही लड़की को सिरफिरे ने गेट के बाहर दिया धक्का, फिर दूसरी लड़की को...गंभीर हालत में कराया गया...

इंटरनेट डेस्क। केरल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बाद यहा लोगों के होश उड़ पड़े है। यहां चलती ट्रेन में एक सिरफिरे शख्स ने 19 वर्षीय युवती को ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया, पीड़िता की पहचान श्रीकुट्टी उर्फ सोना (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी दोस्त अर्चना के साथ नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। घटना रविवार रात करीब 8.40 बजे वारकला और कडक्कवूर रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों सहेलियां ट्रेन के पिछले जनरल कोच में सवार थीं, जब ट्रेन ने वारकला स्टेशन को पार किया, तो श्रीकुट्टी टॉयलेट जाने के लिए दरवाजे की ओर बढ़ी, उसी दौरान कोच में बैठा एक व्यक्ति अचानक उनकी ओर झपटा और श्रीकुट्टी को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया, इस यात्री की पहचान 48 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में धुत था। यही नहीं, उसने श्रीकुट्टी की दोस्त अर्चना को भी धक्का देने की कोशिश की, लेकिन अर्चना ने समय रहते खुद को संभाल लिया और चीख पड़ी। अर्चना की चीख सुनकर अन्य यात्री दौड़कर पहुंचे और उन्होंने इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन रोकी।

रेलवे अधिकारी क्या कह रहे
मीडिया रिपाटर्स की माने तो रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के रुकते ही आरोपी को तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्टेशन पर आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया और बाद में उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।  आरोपी की पहचान सुरेश कुमार, निवासी पंचमूडू, तिरुवनंतपुरम के रूप में हुई है। वहीं, घायल श्रीकुट्टी को बचाने के लिए रेलवे ने एम्बुलेंस से मिशन हॉस्पिटल, वारकला और फिर त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। फिलहाल वह अचेत अवस्था में है और उसके सिर व पेट में गंभीर चोटें आई हैं।

pc- amar ujala