Kerala Assembly Elections: कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन बहुमत में आगे, लेफ्ट का किला ढ़हा

इंटरनेट डेस्क। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन बहुमत में आगे निकल चुका है। 10 साल से सत्ता में रही लेफ्ट की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। वहीं बीजेपी भी केरल में अपनी उपस्थिति बढ़ाती नजर आ रही है। मालूम हो कि राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है।

केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस ने यहां 2024 के लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था।

यहां एलडीएफ की हार के साथ 1960 के दशक के बाद पहली बार ऐसा होगा कि वामपंथी दल किसी भी भारतीय राज्य में सत्ता में नहीं होंगे। बता दें कि यहां कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन 101 सीटों के साथ में आगे चल रहा है। 

pc- thehindu.com