दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, इंस्टाग्राम पर शेयर की गुडन्यूज, लिखा- सबसे बड़ा गिफ्ट...

PC: AAJ TAK

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने 7 अक्टूबर को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। इंस्टा पर कियारा और सिद्धार्थ ने पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।  कपल ने बेबी शॉक्स की फोटो पोस्ट की और बताया कि अपने पहले बच्चे के 15 महीने बाद अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

कियारा और सिद्धार्थ ने जॉइंट कैप्शन में लिखा- एक बार फिर से जिंदगी के सबसे बड़े गिफ्ट से हम नवाजे गए हैं. हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है।

बॉलीवुड ने प्यार बरसाया

जैसे ही पोस्ट लाइव हुआ, बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट्स पर प्यार की बाढ़ ला दी। फिल्ममेकर करण जौहर ने लिखा, "लव लव यू"। करीना कपूर खान ने पोस्ट के ठीक 14 मिनट बाद कमेंट किया, "मम्मी और डैडी फिर से यैय"। परिणीति चोपड़ा ने कहा, "बधाई हो दोस्तों" । रकुलप्रीत ने भी कमेंट किया, "ओह्ह्ह्ह वाह... यह बहुत प्यारी खबर है, गॉड ब्लेस यू।" मनीष मल्होत्रा ​​ने भी कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर किया और कई और सेलिब्रिटीज़ ने उन्हें बधाई दी और उनके पोस्ट पर अपना प्यार शेयर किया।