Kis Kisko Pyaar Karoon 2: किस किसको प्यार करूं 2 की फिर टली रिलीज डेट, आज भी थियेटर में नहीं आई फिल्म

इंटरनेट डेस्क। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को थियेटर्स में देखने का इतंजार अब और बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार आखिरी मोमेंट पर इस फिल्म की थियेटर्स में रिलीज को टाल दिया गया है। ये मूवी 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। फैंस को इसकी री-रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। 

जानकारी के अनुसार मूवी की रिलीज टलने का कारण बताते हुए सूत्र ने कहा कि मेकर्स को स्क्रीनिंग के लिए कम स्क्रीन्स मिल रही थीं। जिसकी वजह से इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया। प्रोड्यूसर रतन जैन ने इंडिया टुडे संग बातचीत में बताया कि उनकी ये फिल्म धुरंधर की रिलीज के 1 हफ्ते बाद 12 दिसंबर को आई थी, लेकिन किस किसको प्यार करूं 2 को फेयर चांस नहीं मिला।

इसलिए कपिल शर्मा की इस कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस तक पहुंचने का चांस ही नहीं मिला। मेकर्स ने इसे 9 जनवरी को री-रिलीज करने का फैसला लिया, लेकिन इस बार भी उन्हें टाइम स्लॉट और स्क्रीन्स की दिक्कत झेलनी पड़ रही है, इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया।

pc- moneycontrol.com