Kolkata: महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर पर देशभर के डॉक्टर्स में गुस्सा, सौरव गांगुली ने कर दी ये मांग

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा है। अब देश के डॉक्टर न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रदेश की सीएम आरोपी के लिए फांसी की मांग कर चुकी है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ़ प्रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, इस मामले में अब क्रिकेटर सौरव गांगुली ने भी आवाज उठाई है। उन्होंने कहा, ऐसे मामलों में कोई माफी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने मेडकिल कॉलेज चीफ को हटा दिया है, लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है।

सौरव गांगुली ने क्या कहा
मेडिकल कॉलेज की घटना पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसे अपराधों के लिए कोई माफी नहीं है। प्रशासन को इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। 

आरोपी ने जुर्म कबूला
वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस का कहना हैं कि जुर्म कबूल करने के बावजूद आरोपी को कोई पछतावा नहीं है। पश्चाताप का कोई निशान उसके चेहरे पर नजर नहीं आता। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हत्या से पहले शराब पी थी। हत्या के बाद वह पुलिस बैरक में लौटा और शराब पी। उसके बाद सो गया। जूनियर डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले में गिरफ्तार संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने 14 दिनों की हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने आरजी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक संजय वशिष्ठ को हटा दिया है। उनकी जगह प्रोफेसर डॉ. बुलबुल मुखोपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

pc-abp news