Kolkata rape case: मममा बनर्जी का ये कैस बयान, बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की घटना पर पश्चिम बंगाल की सरकार घिरती जा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान ऐसा दिया है जो अब उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चेतावनी भरे लहजे में बड़ी बात कह डाली। 

क्या कहा था बनर्जी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे। ममता के इस बयान पर हिमंता बिस्वा सरमा के बाद अब ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने सवाल उठाए हैं।  ओडिशा सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ममता बनर्जी से पूछा कि आपको किसने अधिकार दिया ओडिशा के बारे में ऐसे आपत्तिजनक बयान देने का?

क्या कहा हिमंता ने
इस मामले में हिमंता ने आगे कहा कि ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है और यहां के लोग जिम्मेदार और जागरूक हैं, ओडिशा के लोग आपके नफरत भरे रवैये, नकारात्मक टिप्पणियों और हमारे राज्य के प्रति असंवेदनशील रवैये को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। जघन्य अपराध की पीड़िता को न्याय दिए बिना, आप जो प्रतिशोधात्मक टिप्पणियां कर रहीं हैं, वह देश के लिए खतरनाक है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा कि दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए।

pc- electiontamasha.in