Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला गया टाइटल, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओले ने पिछले साल गदर 2 से तो इस साल बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। वहीं अब वो आमिर खान प्रोडक्शन की फिलम से बड़े पर्दे पर फिस से धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। इस अपकमिंग फिल्म का नाम पहले लाहौर 1947 रखा गया था, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदल दिया है।

लाहौर 1947’ का बदला जा रहा टाइटल
राजकुमार संतोषी निर्देशित मच अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ का टाइटल बदला जा रहा है। दरअसल फिल्म मेकर्स को चिंता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के बीच लाहौर नाम जोड़ने से परेशानी हो सकती है। वहीं विक्की लालवानी के मुताबिक, ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर ‘बटवारा 1947’ कर दिया गया है।

फिल्म का नाम बदलने का फैसला पिछले हफ़्ते लिया गया था क्योंकि टीम सिर्फ़ लाहौर पर फ़ोकस करने के बजाय 1947 के बंटवारे की दुखद घटना को दिखाने और एक बड़ी भावना दिखाना चाहती थी।

pc-