Lifestyle News: इन आसान तरीकों से भी भगाा सकती हैं आप अपने घर के मच्छरों को
- byShiv
- 26 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। मच्छर आपको किसी भी मौसम में परेशान कर सकते है। शाम होते ही कमरों, रसोई और बालकनी में मच्छर घूमने लगते हैं। कई बार तो किसी जगह बैठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में तरह-तरह के स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप चाहें, तो एक आसान सा घरेलू नुस्खा आजमाकर भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।
कैसे भगाएं मच्छर?
इसके लिए थोड़े नीम के सूखे पत्ते, प्याज के छिलके, लहसुन के छिलके, 4-5 लौंग, 2 तेज पत्ता और थोड़ा कपूर लेकर सभी चीजों को पीस लें।
आप चाहें, तो इन्हें मिक्सर में डालकर थोड़ा बारीक पाउडर भी बना सकते हैं,
अब, एक बड़ी प्याज लें और उसे बीच से खोखला कर लें।
प्याज के बीच में थोड़ा सरसों का तेल भरें, फिर इसमें थोड़ा तैयार पाउडर डाल लें
अब, प्याज के अंदर रूई की एक बत्ती बनाकर रखें और इसे जला लें
आप इस प्याज के दीपक को हर उस जगह रख सकते हैं, जहां आपको मच्छर नजर आते हैं। इसकी गंध से मच्छर घर में रूकेंगे भी नहीं।
pc- aaj tak






