Lok Sabha Elections 2024: छटें चरण के लिए मतदान शुरू, देश के आठ राज्यों की 58 सीटों के लिए आज हो रही वोटिंग

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके और छटें चरण के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ हैं जो शाम को 6 बजे तक चलने वाला है। बता दें की छठे चरण में दिल्ली सहित आठ राज्यों में मतदा हो रहा है। इन आठ राज्यों की 58 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग की सभी तरह के इंतजाम पूरे है और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। 

छटे चरण का चुनाव
बता दें कि छठे चरण में दिल्ली समेत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। आज दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान कराया जा रहा है।

बता दें की कई बड़े दिग्गजों ने वोट भी डाल दिया है। लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने वोट डाला है। स्वराज ने कहा, आज लोकतंत्र का महापर्व है, मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे आएं और वोट डालें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाताओं से एकता, न्याय और रोजमर्रा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वोट करने का आग्रह किया है। बता दें की इस बार के चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है। अब ये होगा या नहीं ये तो 4 जून के बाद ही पता चल पाएगा।

pc- aaj tak