Lok Sabha: राहुल गांधी पर भड़के किरेन रिजिजू, बोले आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारत को खरीद सके

इंटरनेट डेस्क। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू लोकसभा में उस समय भड़क गए जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर कहा कि सरकार ने देश को अमेरिका के हाथों बेच दिया। राहुल गांधी के इस बयान पर किरण रिजिजू ने कहा कि आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारत को खरीद सके। असल में बजट पर चर्चा करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील बराबरी की शर्त पर नहीं की गई और ‘‘सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है’’। 

भड़क गए किरेन रिजिजू
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी से केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, आपने जो भी आरोप लगाए हैं, आपको उन्हें प्रमाणित करना होगा। आपने जो भी बातें कही हैं, उनके गंभीर नतीजे होंगे, इसलिए आपको उन्हें प्रमाणित करना होगा...इस पर राहुल गांधी ने कहा, मैं अभी प्रमाणित करूंगा और मैं इसे...।

राहुल गांधी ने क्या कहा कि नाराज हो गए किरेन
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच मुकाबले में सबसे महत्वपूर्ण बात भारत का डेटा है। अगर अमेरिका महाशक्ति बने रहना चाहता है और डॉलर की रक्षा करना चाहता है तो अमेरिकियों के लिए भारत का डेटा बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि जनसंख्या त्रासदी है, लेकिन मैं कहता हूं कि यह ताकत है।

pc- bhaskarhindi.com