Lok Sabha: अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा, सदन में दिखा हंगामा
- byShiv
- 12 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से बुधवार को गिर गया। हालांकि इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान काफ़ी हंगामा भी देखने को मिला। बीच बीच में लोकसभा की कार्यवाही भी स्थिगित हुई। इस दौरान अमित शाह के भाषण के समय सदन में हंगामा शुरू हो गया जिसके बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मतदान के लिए विपक्षी सांसदों को सीट पर वापस लौटने को कहा।
गिर गया प्रस्ताव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच जगदंबिका पाल ने ध्वनिमत कराया जिसमें ये प्रस्ताव गिर गया, इसके बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। अमित शाह ने विपक्ष पर स्पीकर ओम बिरला के खि़लाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाकर लोकतंत्र की नींव पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।
विपक्ष ने लगाया था अध्यक्ष पर आरोप
लोकसभा स्पीकर को हटाने के लिए 118 विपक्षी सांसदों के समर्थन से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। विपक्षी सांसदों का दावा था कि ओम बिरला ने पक्षपातपूर्ण व्यवहार दिखाया है और उनका कार्यालय अपेक्षित निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहा है। बुधवार को लोकसभा में बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि ये कोई सामान्य घटना नहीं है।
pc- moneycontrol.com




