Bhagwan Ganesh ji: जाने क्यों बुधवार के दिन ही की जाती हैं गणेश जी की पूजा, क्या हैं इसके पीछे का कारण

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हिंदू परंपरा के अनुसार हम जब भी कोई शुभ कार्य करते हैं तो सबसे पहले भगवान गणेश जी की पूजा करते है और उसके बाद ही किसी अन्य कार्य की शुरूआत करते है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि और समृद्धि का देवता माना जाता है। खासकर गणेश पूजा के लिए बुधवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों गणेश जी की पूजा मुख्य रूप से बुधवार के दिन की जाती है? 

क्या हैं पूजा का महत्व
भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है। उन्हें सभी बाधाओं को दूर करने वाला देवता कहा जाता है। शादी-ब्याह, नए कार्य की शुरुआत, घर की पूजा-पाठ, व्यापार और अध्ययन से जुड़े कामों में सबसे पहले गणेश जी की आराधना की जाती है। 

बुधवार का दिन क्यों खास?
हिंदू पंचांग में प्रत्येक दिन का अपना एक खास देवता होता है। बुधवार को ग्रह बृहस्पति का दिन माना जाता है, जो ज्ञान, धर्म और विद्या के देवता हैं। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति को बृहस्पति की कृपा भी मिलती है, जिससे बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती है। इसी कारण से गणेश पूजा के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है।

pc- d bhaskar