LPG Cylinder Price: ग्राहकों को अब मिलेगा 10 kg का सिलेंडर; डिलीवरी भी तुरंत होगी, जानें क्या होगी कीमत?

Pc: Mint

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर दी है। अब गैस कनेक्शन लेने के लिए किसी को कोई खास परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। कुछ महीने पहले सिलेंडर न मिलने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

BPCL ने मार्केट में नया 10 kg का सिलेंडर लॉन्च किया है। कोई भी कस्टमर अब आसानी से नया कनेक्शन ले सकता है। इस सर्विस को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय खन्ना और डायरेक्टर शुभंकर सेन ने लॉन्च किया।

क्या है खास
'मिंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BPCL ने 'भारत गैस लाइट ज़िप' नाम से एक नई सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस के जरिए तुरंत LPG कनेक्शन मिलता है और सिलेंडर भी बहुत तेजी से डिलीवर होगा। BPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।

भारत गैस की 'लाइट ज़िप' सर्विस की खास बात 10 kg का सिलेंडर है। BPCL के मुताबिक, यह सिलेंडर स्टैंडर्ड सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का और जंग लगने से बचाने वाला है। इस सिलेंडर का मेन हिस्सा ट्रांसपेरेंट होने की वजह से इसमें गैस का लेवल आसानी से चेक किया जा सकता है। इसका मॉडर्न डिज़ाइन और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।

कितना खर्च आएगा?
BPCL ने सबसे पहले मुंबई में 'भारत गैस लाइट ज़िप' सर्विस शुरू की है। कंपनी का मकसद 15 अगस्त, 2026 तक 24 राज्यों के 100 और शहरों में इस सर्विस को बढ़ाना है। कीमत की बात करें तो 5 kg का सिलेंडर 808.5 रुपये में मिल रहा है। वहीं, दिल्ली में 14.2 kg के सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है।

हालांकि, कंपनी ने अभी 10 kg वाले सिलेंडर की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। नए कनेक्शन के लिए कस्टमर्स को 3,000 से 4,000 रुपये के बीच खर्च करने पड़ सकते हैं और अकेले सिलेंडर की कीमत करीब 1,500 रुपये होने की संभावना है।