Madhya Pradesh: गुना में मंदिर परिसर में लगी कुर्सी पर ही संबंध बनाने लगे युवक-युवती, किसी ने वीडियो बना कर दिया...अब पुलिस कर रही...

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के गुना में एक ऐसी वारदात सामने आई हैं जिसके बारे में सुनते ही लोगों में गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद हर कोई पुलिस से बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा हैं। जानकारी के अनुसार यहां एक मंदिर की पवित्रता को धूमिल करने की कोशिश की गई है। मंदिर प्रांगण की कुर्सी पर बैठकर अश्लील हरकतें की जा रही थी। जिसे एक सोची-समझी साजिश भी माना जा रहा है।

क्या हैं पूरा मामला
खबरों की माने तोे गुना जिले के बजरंगगढ़ स्थित बीस भुजा माता मंदिर प्रांगण से एक वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में मंदिर परिसर की कुर्सी पर बैठे एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हरकतें करते देखा गया, जिसे स्थानीय लोगों ने धार्मिक आस्था पर चोट पहुँचाने की कोशिश बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य न सिर्फ मंदिर की पवित्रता का अपमान है, बल्कि समाज में अशांति फैलाने की भी सोची-समझी साजिश हो सकती है। 

सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना के समय किसी श्रद्धालु ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। बढ़ते विरोध को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा सुरक्षित रहे और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

pc- IBC24