Maha Kumbh stampede: संगमघाट पर मची भगदड़ 31 लोगों की मौत की खबर, 200 से ज्यादा घायलों का चल रहा उपचार

इंटरनेट डेस्क। बुधवार का दिन और उसके साथ मौनी आमवस्या, प्रयागराज में संगम के तट पर करोड़ों की संख्या में लोग और जिस बात का डर था वही हो गई जी हां। संगम तट पर भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की बात सामने आ रही है। बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस की 40 से अधिक गाड़ियां मरीजों को अस्पताल पहुंचा चुकी हैं। सुबह साढ़े सात बजे तक 31 एसआरएन अस्पताल स्थित मोर्चरी में 31 लाशें पहुंच गई थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। लगभग 200 घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

40 एम्बुलेंस से ले गए घायलों को
बताया जा रहा हैं की 40 से ज्यादा एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 200 से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है। परिजनों की चीख पुकार से संगम से लेकर महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय तक कोहराम मचा हुआ है। एंबुलेंस के सायरन पूरी रात गूंजते रहे। बेकाबू भीड़ को बैरिकेडिंग करके रास्ता रोकने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। मौके पर भारी पैमाने पर फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल स्नान जारी है। घटना से आक्रोशित अखाड़ों ने अमृत स्नान का बहिष्कार कर दिया है। 

अफवाह के चलते मची भगदड़
बताया जा रहा है कि स्नान घाट के पास भीड़ में बेचैनी के चलते कुछ महिलाएं बेहोश होकर गिर गईं। इसके बात मची अफवाह के बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे। सूचना पाकर 40 एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घायलों को महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमाम आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।