Makar Sankranti on Ekadashi 2026: मकर संक्रांति पड़ रही एकादशी को, कैसे बनेगी खिचड़ी, जाने क्या कर सकते हैं आप
- byShiv
- 10 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। वेसे इसी दिन माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी है, जिसे षटतिला एकादशी कहते हैं। षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तिल का भोग लगाया जाता है। वहीं मकर संक्रांति के दिन भी तिल-गुड़ खाने और दान करने का विधान है, लेकिन इसके साथ ही मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाई जाती है, जो चावल, उड़द की दाल, घी और सब्जियों से बनती है। लेकिन खिचड़ी बनाने में परेशानी हो गई है।
एकादशी को कैसे बनेगी
एकादशी तिथि के दिन चावल खाना निषिद्ध है, जो लोग एकादशी व्रत नहीं करते हैं, वे भी इस दिन चावल का सेवन नहीं करते हैं, लेकिन इस साल मकर संक्रांति के दिन ही षटतिला एकादशी है, ऐसे में लोग असमंजस में हैं कि अब मकर संक्रांति के दिन चावल और उड़द दाल की खिचड़ी कैसे खाएं और कैसे पकाएं।
ये कर सकते हैं
जो लोग एकादशी के दिन चावल ना खाने का नियम करते हैं, उनके लिए एक कार्य हो सकता हैं ओर वो ये कि 14 जनवरी की शाम 05.52 बजे के बाद खिचड़ी का दान करें और खिचड़ी का सेवन करें, क्योंकि एकादशी तिथि 13 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से 14 जनवरी की शाम 05 बजकर 52 मिनट तक है। ऐसे में शाम को एकादशी तिथि समाप्त होने के बाद वे चावल का सेवन कर सकते हैं।
pc- naidunia.com





