Mallikarjun Kharge: चुनाव आयोग ने खड़गे को नोटिस किया जारी, पीएम को कह दिया था आतंकवादी
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह नोटिस उस बयान के लिए सामने आया हैं जब खड़गे ने मोदी को आतंकवादी कह दिया। इस पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है, बताया जा रहा हैं की खड़गे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने का आरोप लगा है। बीजेपी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कड़े सवालों के साथ नोटिस जारी किया है। खबरों कर माने तो उनको 24 घंटे के भीतर यानी 23 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना जवाब दाखिल करना होगा।
निर्वाचन आयोग ने इस टिप्पणी को गंभीर मानते हुए जवाब मांगा है कि आखिर यह बयान किस संदर्भ में दिया गया था। इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस प्रमुख ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह दिया था।
हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। खड़गे ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री को आतंकवादी नहीं कहा था, मेरा मतलब यह था कि वो लोगों और राजनीतिक दलों को डरा-धमका रहे हैं। इसके लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
pc- ndtv





