Manmohan Singh: विवाद के बीच केंद्र सरकार का ऐलान, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बनेगा स्माकर
- byShiv
- 28 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने गुरूवार रात को अंतिम सांस ली। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने को लेकर विवाद के बीच केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि केंद्र सरकार मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी। सूत्रों का कहना है कि अगले 3-4 दिन में स्मारक की जगह तय हो जाएगी। मनमोहन सिंह के परिवार को स्मारक की जानकारी दी गई है।खबरों की माने तो परिवार ने स्मारक को लेकर सरकार से सहमति जताई है।
यहां होगा अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तो शनिवार को सुबह 11.45 बजे निगमबोध घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं, देर रात गृह मंत्रालय की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक मामले में एक विज्ञप्ति जारी किया गया। इसमें कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को सुबह ही जानकारी दे दी गई थी। बयान में कहा गया कि सुबह कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी।
कांग्रेस ने की थी ये मांग
लेकिन गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री का शनिवार को सुबह 11.45 बजे निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा, लेकिन स्मारक को लेकर कोई बात नहीं कही गई थी। जबकि कांग्रेस की मांग थी कि पूर्व प्रधानमंत्री का उस स्थान पर अंतिम संस्कार किया जाए, जहां स्मारक बनाया जाए। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है।
pc- one india hindi