Masik Shivratri 2026: अधिकमास की शिवरात्रि पर इस समय करें भालेनाथ की पूजा, जाने आप भी पूरी विधि

इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव के भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद ही खास रहता है। यह व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस बार आज 13 जून 2026 को दोपहर 4 बजकर 7 मिनट से अधिक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि कल 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में आज 13 जून 2026, वार शनिवार को ही मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। चलिए अब जानें आज शिव जी का पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही आपको मासिक शिवरात्रि के व्रत से जुड़े जरूरी नियम।

आज मासिक शिवरात्रि की पूजा के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04.02 से 04.42
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04.22 से 05.23
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.52 से दोपहर 12.49
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07.18 से 07.39
सायाह्न सन्ध्या- शाम 07.20 से रात 08.20
अमृत काल- रात 11.09 से सुबह 12.34

अधिकमास शिवरात्रि की पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करें स्वच्छ कपड़े पहनें
व्रत का संकल्प लेने के बाद शिवलिंग का गंगाजल, जल या पंचामृत से अभिषेक करें
शिव जी को बेलपत्र, फल, पुष्प माला, 5 प्रकार के अनाज और सफेद मिठाई अर्पित करें
महादेव को चंदन लगाएं और नंदी जी को भी लगाएं
घी का दीपक जलाने के बाद 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें
मासिक शिवरात्रि व्रत की कथा पढ़ें
अंत में भगवान शिव की आरती करके पूजा का समापन करें

मासिक शिवरात्रि व्रत के नियम
संकल्प लेने के बाद ही व्रत का आरंभ करें
शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ मन को भी शुद्ध रखें
सुबह और शाम दोनों समय भगवान शिव की पूजा करें
किसी भी कारण से बीच में व्रत को न तोड़ें

pc- oneindia