Mathura: एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर दी जान, मोबाइल में मिला सुसाइड का वीडियो...साथ ही मिली ये चीज भी...

इंटरेनट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ी और दुखद घटना सामने आई है। यहां  महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चो की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल ज़हर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना के बाद मचा हड़कंप

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महावन थाने के अंतर्गत खकबरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की डेड बॉडी मिली है, जिसमें पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।

पुलिस क्या बता रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  मृतक का नाम मनीष है, जो खेती करते थे, सभी की बॉडी उनके घर के कमरे में मिली। पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने सुबह बच्चों के न उठने पर चेक किया और मेन गेट फांदकर अंदर जाकर देखा तो सभी मृत पाए गए। दीवार पर और एक कागज पर सुसाइड नोट लिखा मिला। मृतक के मोबाइल पर सुसाइड का वीडियो भी मिला है।

pc- aaj tak