MEA ने कहा अरुणाचल भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, चीन के बार-बार इनकार करने से सच्चाई नहीं बदलेगी
- byShiv
- 26 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला यात्री के साथ शंघाई एयरपोर्ट पर हुई कथित बदसलूकी के बाद भारत और चीन के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार चीन ने इस घटना पर सफाई देते हुए किसी भी प्रकार की हिरासत या हैरेसमेंट से इनकार किया, साथ ही अरुणाचल प्रदेश को एक बार फिर जंगनान बताते हुए अपना दावा दोहराया।
भारत ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वहीं भारत ने इस दावे को सख्ती से खारिज करते हुए साफ कहा है कि चीन का बार-बार इनकार करने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी और अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि हमने अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय नागरिक को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के बयान देखे हैं, जिसके पास वैध पासपोर्ट था और वह जापान जाने के लिएशंघाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुजर रही थीं।
उन्होंने आगे कहा कि महिला के हिरासत में रखने का मुद्दा चीनी पक्ष के सामने सख्त तरीके से उठाया गया है। चीनी अधिकारी अभी भी अपने कामों के बारे में सफाई नहीं दे पाए हैं, जो इंटरनेशनल हवाई यात्रा को कंट्रोल करने वाले कई नियमों का उल्लंघन है। चीनी अधिकारियों के काम उनके अपने नियमों का भी उल्लंघन करते हैं जो सभी देशों के नागरिकों को 24 घंटे तक वीज़ा फ्री आने-जाने की इजाजत देते हैं।
PC- business-standard.com






