Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी का आज रखा जा रहा व्रत, इस दिन ये विशेष उपाय करने से मिलेगी आपको इन समस्याओं से...
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष यह शुभ आज यानी 27 अप्रैल 2026, सोमवार को मनाई जा रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत कलश को लेकर देवताओं और असुरों के बीच विवाद बढ़ा, तब भगवान विष्णु ने असुरों को भ्रमित करने के लिए अत्यंत सुंदर मोहिनी रूप धारण किया था।
तिथि और पूजा का शुभ समय
पंचांग गणना के अनुसार, एकादशी तिथि कल शाम 26 अप्रैल को 06.06 बजे शुरू हुई थी, इसका समापन आज 27 अप्रैल को शाम 06.15 बजे होगा। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, आज सोमवार को ही व्रत रखना शास्त्रसम्मत है। जो श्रद्धालु आज उपवास रख रहे हैं, उनके लिए पारण (व्रत खोलने) का शुभ समय कल यानी 28 अप्रैल को सुबह 05.43 से 08.21 के बीच रहेगा।
करें ये उपाय
आज मोहिनी एकादशी पर कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो आज भगवान विष्णु को पीले रंग के फल और दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करें।
कर्ज से मुक्ति के लिए आज पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना और परिक्रमा करना लाभकारी माना जाता है।
pc- aaj tak





