Money Plant Vastu: क्या चुराया हुआ मनी प्लांट होता हैं शुभ, जाने आप भी इससे जुड़ा हुआ वास्तु

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग अपने घर में या फिर ऑफिस में मनी प्लांट का पौधा लगाते है। इसके पीछे का कारण यह हैं की मनी प्लॉट शुभ होता है। इसको लेकर तमाम तरह की धारणाएं हैं, लोगों का मानना है कि अगर वह किसी पड़ोसी, रिश्तेदार या गांव वाले के घर से मनी प्लांट का पौधा चुरा लेंगे तो उनके घर समृद्धि आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, वास्तु शास्त्र इस तरह की चीजों को सिरे से खारिज करता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, चोरी किया गया मनी प्लांट शुभ नहीं होता है।

क्या चुरा सकते हैं मनी प्लांट
हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुंदर-सुंदर पौधे हों। यही वजह है वास्तु शास्त्र के आधार पर लोग मनी प्लांट को ज्यादा वरीयता देते हैं और इसे सबसे शुभ मानते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट की चोरी करना उचित नहीं माना जाता। 

मनी प्लांट घर में सुख, शांति और पॉजिटिव एनर्जी लाता है। हालांकि, इसके लाभकारी प्रभाव तभी प्रभावी माने जाते हैं जब पौधे की उचित देखभाल की जाए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में धन का पौधा लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

pc - news18