Monsoon: राजस्थान में हुई मानसून की एंट्री, पहुंचा 7 दिनों की देरी से, अगले पांच दिनों में हो सकती हैं भारी बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। इस बार मानसनू 7 दिनों की देर से प्रदेश में पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, फिलहाल मॉनसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके राज्य के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। खासतौर पर कोटा संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले 5 से 7 दिनों तक पूर्वी राजस्थान में मॉनसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है।  जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।  इस दौरान पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

pc- oneindia hindi