Monsoon Session 2026: संसद परिसर में आमने सामने हुए NDA और कांग्रेस सांसद, BJP सांसद ने प्रियंका से पूछा राहुल झारखंड क्यों नहीं...
- byShiv
- 11 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। संसद परिसर में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। दोनों प्रदर्शन एक-दूसरे के खिलाफ था। एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल का भी आमना-सामना हुआ। प्रियंका के संसद पहुंचने पर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा- राहुल गए हैं और छात्र प्रदर्शनकारियों से मिल भी चुके हैं।
लोकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा जारी रहा। इसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहा है। सरकार ने सोमवार को कहा कि शाह चर्चा के लिए तैयार हैं।
pc- insta






