Monsoon Session: पीएम मोदी ने विपक्षी सांसदों से कहा, देश और संसद के लिए उनके अनुभव और ज्ञान की जरूरत हैं

इंटरनेट डेस्क। संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चुका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी सांसदों से सार्थक चर्चा का आह्वान करते हुए कहा कि देश और संसद के लिए उनके अनुभव और ज्ञान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान की जरूरत नहीं पड़ती। बल्कि शांतचित्त होकर भी अपनी बात रखी जा सकती है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज भी कस दिया। युवाओं के स्टार्टअप की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा, मॉनसून हो या मॉनसून सत्र दोनों ही प्रोडक्टिव होते हैं। अगर दोनों प्रोडक्टिव होते हैं तो जीव मात्र का कल्याण होता है। देश का कल्याण होता है। इसीलिए हम यही प्रार्थना करते हैं क मॉनसून भी प्रोडक्टिव रहे और सत्र भी प्रोडक्टिव रहे। उन्होंने कहा, पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त कीं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार का सिलसिला चला है। चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो या फिर अंतरिक्ष हो। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत के युवाओँ ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। यह जो स्टार्टअप था उसमें जो नौजवान काम कर रहे थे। मुझे बताया गया कि उनकी पूरी टीम की एवरेज एज सिर्फ 28 साल है। ऐसे नवजवानों ने यह काम किया है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, मैं किसी 56 की उम्र वाले नौजवान की बात नहीं कर रहा हूं। पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी एक सेमीकंडक्टर का प्लांट देश को समर्पित किया गया। कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का शुभारंभ हुआ।

pc- pmindia.gov.in