MP: भाजपा नेता का महिला के साथ बड़ा कांड, लिव-इन में रहा, दुष्कर्म किया, प्रेग्नेंट होने पर गोली देकर...अब 3 लाख रुपए में कर रहा...
- byShiv
- 17 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के ग्वालियर थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहाँ एक महिला ने भाजपा नेता मुक्तेश जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि मुक्तेश जैन पहले से ही शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी के बच्चे नहीं हुए थे। वह पिछले 5 से 6 सालों से मुक्तेश जैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और उसे शादी का भरोसा दिया था।
क्या कह रही महिला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने आरोप लगाया है कि मुक्तेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह दो बार गर्भवती हुई लेकिन गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। अब अचानक मुक्तेश ने उसके साथ रहने से साफ इंकार कर दिया है। साथ ही वह उस पर दबाव बना रहा है कि वह 3 लाख रुपये लेकर यह रिश्ता खत्म कर दे।
पुलिस में की शिकायत
महिला मंगलवार को एसपी ऑफिस में पहुंची और फोटो और एक वीडियो देकर लिखित शिकायत की है। उसकी मांग है कि प्रशासन और पुलिस उसे न्याय दिलाए और मुक्तेश जैन को उसके किए गए वादों और जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बाध्य किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया की मुक्तेश जैन पहले से ही शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे। मैं पिछले 5 से 6 सालों से उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे और उन्होंने शादी का भरोसा दिया। मेरा एक बच्चा भी है।
pc- ibc24