MP: पांच लोग टीवी पर अश्लील वीडियो देख महिला के साथ बारी बारी से बनाते रहे संबंध, न्यूड हालात में करवाया डांस भी और फिर से....

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं की जानकर हर किसी के होश उड़ गए। एक बार तो पुलिस को भी घटना का पता चला तो पुलिस भी हैरान रह गई और उसके बाद कार्रवाई में जुटी। इस घटना के बाद अब जिसे भी पता चला वो परेशान है। जी हां इंदौर में एक 34 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और निर्वस्त्र हालत में नाचने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि आरोपियों ने 11 जून को एक गोदाम में जबरन ले जाकर दुष्कर्म किया। पांचों टीवी पर गंदी वीडियो देखते रहे और उसके साथ में सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। इस संबंध में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के 19 दिन बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दंे की मामला यहीं नहीं रूका पांचों ने दुष्कर्म की घटना के साथ साथ कई ऐसे काम भी किए जो शर्मसार करने वाले है। 

दुष्कर्म के बाद किया ये काम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने पुलिस को बताया कि लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म तो किया ही उसे बेल्ट से पीटा गया और निर्वस्त्र हालत में आधे घंटे तक नाचने पर मजबूर किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, पुलिस को आरोपयों की तलाश है।

pc- zoom news