MP: भिंड में सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में पिकअप की डंपर से टक्कर, 8 की मौत, 22 घायल, कई गंभीर...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया गया है। यहां एक पिकअप वाहन की डंपर से जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गोहद स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 

धान रोपाई करके घर जा रहे थे मजदूर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  ग्वालियर जिले के डबरा के पास चिनोर गांव में धान रोपाई का काम करने के बाद उत्तर प्रदेश के पछगवां, लखीमपुर खीरी एवं आसपास के गांवों के रहने वाले मजदूर लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 719 पर छीमका गांव के पास मध्य रात्रि 12 बजे के करीब सामने से आ रहे ट्रक से लोडिंग वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। 

रोड पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
खबरों की माने तो सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, ऐसे में भीषण भिड़ंत में लोडिंग वाहन में सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल हुए कुछ मजदूरों की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना गंभीर था कि लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

pc- naidunia