MS Dhoni: पूर्व कप्तान धोनी ने इस मामले मेें अमिताभ बच्चन को छोड़ा पीछे, शाहरुख तो आस पास भी नहीं...
- byShiv
- 10 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा किसी ना किसी कारण से सुर्खियांे में बनी रहते है। उनके फैंस को देखकर लगता है कि उनकी तादाद में सिर्फ इजाफा हुआ है और इसी कारण धोनी की मार्केट वेल्यू भी दमदार बनी हुई है। इतनी दमदार की बॉलीवुड के शहंशाह और बादशाह दोनों उनसे पीछे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो धोनी साल 2024 के पहले हाफ में मार्केट वेल्यू के मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान से आगे निकल गए हैं। धोनी हाल ही में यूरोग्रिप टायर्स से जुड़े हैं। इसके अलावा वह गल्फ ऑयल, क्लियरट्रिप, मास्टर कार्ड, सिटरोन, लेस जैसे ब्रांड्स के साथ भी नजर आते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के पहले हाफ में धोनी की 42 ब्रांड से डील हुई। ये बॉलीवुड के शहंशाह माने जाने वाले अभिताभ बच्चन से एक ज्यादा है तो बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान से आठ ज्यादा है। धोनी चाहे खेलें या नहीं खेंले, लेकिन उनकी चर्चा होती रहती है।
pc- aaj tak