Mukesh Khanna: अभिनेता मुकेख खन्ना ने कहा, वंदे मातरम को बनाया जाएं राष्ट्रगान, ये जन गण मन हमारा नहीं
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। अभिनेता मुकेश खन्ना हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। अब उन्होंने एक और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रगान की जगह वंदे मातरम को अपनाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जन गण मन को जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा क्योंकि ये हमारा नहीं है।
मुकेश खन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि जन गण मन क्वीन एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा गया था, वो भारत का राष्ट्रगान नहीं है। बल्कि वंदे मातरम है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया है। मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि दो साल पहले उन्होंने भी वंदे मातरम गाना रिकॉर्ड किया था, और अब उसे वह जल्द ही रिलीज करेंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुकेश खन्ना बोले, तीन साल पहले मैं ये बात बोल चुका हूं कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाया जाए। ये जन गण मन हमारा नहीं है। ये क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में उनके मान में रवींद्रनाथ टैगोर ने स्तुति गान लिखा था। उसको हमने मान लिया। भाग्य विधाता पंजाब सिंध...अरे ये हमारा नहीं है। हमारा है वंदे मातरम, जिसे लता जी ने गाया है।
pc- imdb.com






