Mumbai: लोकल ट्रेन में युवती के सीने पर पर जबरन...छेड़छाड़ का किया विरोध तो मारा ट्रेन से धक्का, कोहनी के नीचे से कटा....

इंटरनेट डेस्क। मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसे ट्रेन से नीचे धक्का देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में एक शख्स ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया और चप्पल से आरोपी को मारा तो आरोपी ने उसे नायगांव स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया। इस हादसे में युवती का बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया। इतना ही नहीं, उसके सिर में भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीते 4 नवंबर की बताई जा रही है। पीड़ित युवती बोरीवली से लोकल ट्रेन में सवार होकर नायगांव जा रही थी। नायगांव स्टेशन आने पर एक व्यक्ति ने उसके सीने के पास गलत तरीके से छूने की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया और आरोपी को चप्पल से मारा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज होने लगी।

कट गया हाथ
पीड़िता के मुताबिक, स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान आरोपी ने उसे दोनों हाथों से जोरदार धक्का दे दिया। इससे युवती दो डिब्बों के बीच से सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। वह खुद को बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी लोकल ट्रेन चल पड़ी और उसका बायां हाथ ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उसका हाथ कोहनी के नीचे से कट गया। सिर में भी गंभीर चोट लगी और 16 टांके लगाने पड़े।

pc- indiatv.in