Mumbai: डिनर में खाई बिरयानी और फिर तरबूज, देर रात एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, इस घटना के बारे में लोगों ने जैसे ही सुना तो उनके होश उड़ गए। जी हां यहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), और बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है।
पुलिस को क्या बताया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मौत से पहले परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बयान दिया कि रात के भोजन में पूरे परिवार ने एक साथ पहले बिरयानी खाई थी और उसके कुछ देर बाद तरबूज का सेवन किया था। भोजन के कुछ समय बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक-एक कर चारों ने दम तोड़ दिया।
जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। हालांकि, परिवार ने बिरयानी और तरबूज के सेवन की बात कही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, क्या भोजन में कोई जहरीला पदार्थ था या यह दो अलग-अलग खाद्य पदार्थों के मेल का परिणाम है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
pc- tv9






