Mumbai local train blast: हाई कोर्ट ने 11 आरोपियों को सभी आरोपों से किया बरी, 19 साल बाद आया फैसला

इंटरनेट डेस्क। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 11 जुलाई 2006 को हुए भयावह मुंबई लोकल ट्रेन धमाकों के मामले में आज ऐतिहासिक फैसला सुनाया। हाई कोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत की ओर से दोषी ठहराए गए 12 में से 11 आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।. एक आरोपी की अपील प्रक्रिया के दौरान मृत्यु हो गई थी। बता दें कि यह फैसला 19 साल बाद आया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच ने फैसले में कहा कि मामले में पेश किए गए सबूत विश्वसनीय नहीं थे और कई गवाहों की गवाही संदेह के घेरे में थी। अदालत ने यह भी स्वीकार किया कि आरोपियों से जबरन पूछताछ कर उनके बयान लिए गए, जो कानूनन मान्य नहीं हैं।

अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पेश किए गए सबूतों में गंभीर खामियां थीं। पहचान परेड को चुनौती देने के बचाव पक्ष के तर्कों को न्यायसंगत माना गया। कुछ गवाह वर्षों तक चुप रहे और फिर अचानक आरोपियों की पहचान की, जो असामान्य है। कई गवाह ऐसे मामलों में पहले भी पेश हुए थे, जिससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए।

pc- scroll.in