US-Israel: ट्रंप और नेतन्याहू के बीच 3 घंटे तक हुई बैठक, लेकिन नहीं निकल सका कोई नतीजा

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच एक बड़ी बैठक हुई हैं। यह बैठक ईरान को लेकर हुई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। जानकारी के अनुसार ट्रंप ने खुद कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ करीब तीन घंटे चली उनकी बैठक में कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी रहेगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि बातचीत बहुत अच्छी रही, लेकिन इससे कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उन्होंने लिखा, कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ, सिवाय इसके कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान के साथ बातचीत जारी रहे।

ट्रंप ने आगे कहा, अगर समझौता हो सकता है तो वही बेहतर होगा। अगर नहीं हो सकता, तो फिर देखना होगा कि नतीजा क्या होता है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि नेतन्याहू उनकी इस राय से सहमत थे या नहीं।

pc- timesofisrael.com