Rajasthan: 1 नवंबर की रैली से पहले बोले गहलोत, 1979 में 'भारत बचाओ' रैली के बाद गिर गई थी चरण सिंह सरकार
- byShiv
- 31 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की रैली को लेकर बड़ा बयान दिया और इस रैली की तुलना 1979 में तत्कालीन चरण सिंह सरकार के खिलाफ हुई कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से की है। गहलोत ने कहा कि भारत बचाओ रैली के बाद तत्कालीन सरकार गिर गई थी।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, साल 1980 में नए चुनाव होने पर इंदिरा गांधी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। एक नवंबर 2026 को होने वाली रैली भी 1979 की रैली की तरह ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि उस वक्त की रैली को भारत बचाओ का नाम दिया गया था जबकि इस बार की रैली लोकतंत्र बचाओ के नाम से आयोजित की जा रही है।
उन्होंने यह भी साफ किया कि लोकतंत्र में सरकारें चुनाव से ही बदलती हैं। अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा, मौजूदा सरकार रिजीम चेंज का भ्रम फैला रही है। इस तरह की बात कहकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। चुनाव आयोग केंद्र सरकार का डिपार्टमेंट बन कर रह गया है।
pc- nationalheraldindia.com






