Rajasthan: नरेश मीणा फिर विवादों में, पंचायत चुनावों प्रचार में कहा-किसानों पर अत्याचार हुआ तो दफ्तरों में लगा देंगे....
- byShiv
- 02 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं और चुनाव प्रचार के बीच भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं, वैसे नरेश मीणा को किसी विशेष परिचय की जरूरत भी नहीं हैं, वो अपने बयानों को लेकर ही विवादों में आ जाते है। बताया जा रहा की चुनाव प्रचार के बीच नाहरगढ़ में चुनावी सभा के बाद वे हजारों किसानों और समर्थकों के साथ फॉरेस्ट ऑफिस पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा हो गया। मामला वन भूमि पर चल रहे इंजन और किसान की जब्त की गई पानी की मोटर-पाइप से जुड़ा है।
नरेश मीणा को मिला था ज्ञापन
खबरों की माने तो सभा में बंजारा समाज के लोगों ने नरेश मीणा को ज्ञापन देकर शिकायत की थी कि वन विभाग के रेंज कर्मियों ने उनका इंजन जब्त कर लिया है। किसानों की शिकायत सुनकर मीणा ने मंच से ही चेतावनी दी कि अगर किसानों पर अत्याचार हुआ तो दफ्तरों में आग लगा देंगे।
पुलिस ने कंट्रोल की स्थिति
आरोप है कि इस बयान के बाद भीड़ उग्र हो गई, समर्थकों ने नाहरगढ़ रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ की, सामान को नुकसान पहुंचाया और वनकर्मी प्रदीप सहित अन्य कर्मचारियों से मारपीट की। जब्त मोटर-पाइप जबरन छुड़ाकर ले जाने का भी आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। वन विभाग ने नाहरगढ़ थाने में राजकार्य में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत दी. पुलिस ने नरेश मीणा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
pc- patrika






