Weather Update: राजस्थान में आगामी 7 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, गुलाबी सर्दी का दौर शुरू

इंटरनेट डेस्क। नवंबर के महीने की शुरूआत हो चुकी हैं और सर्दी का मौसम भी, राजस्थान में मौसम बदल रहा है, अब एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं है। प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां थमने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 2 नवंबर से 8 नवंबर तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान किसी भी जिले में बारिश या आंधी को लेकर विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग जयपुर की माने तो 2 से 8 नवंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। फिलहाल 15 नवंबर तक भी राजस्थान में बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल नजर नहीं आ रही हैं।

कोई अलर्ट नहीं
मौसम विभाग ने 2 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर और चित्तौड़गढ़ सहित पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इसी तरह बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी कोई अलर्ट नहीं है। प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश, आंधी या मेघगर्जन की चेतावनी नहीं है। हालांकि अब तापमान में गिरावट आने लगी हैं और मौसम ठंडा रहने लगा है। 

pc- parbhat khabar