Weather Update: राजस्थान में मौसम रहेगा आज भी शुष्क, सुबह शाम सर्दी का दौर शुरू
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। नवंबर की शुरुआत हो चुकी हैं और मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। लोगों को सुबह शाम की गुलाबी सर्दी सताने लगी है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। मंगलवार, 3 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश, आंधी या मेघगर्जन को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग की माने तो दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ दक्षिण-पूर्वी आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके आंध्र प्रदेश तट पार करने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, इस चक्रवाती तूफान का राजस्थान के मौसम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कोई अलर्ट नहीं
3 नवंबर को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर सहित प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान के अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, बूंदी, झालावाड़ और अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना नहीं है।
pc- ndtv india





