Rajasthan: श्रीगंगानगर में ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश, ट्रेक पर हुआ ब्लास्ट, ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की कोशिश हुई है। यहां पटरी पर धमाका हुआ है। रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट हुआ है, जिससे ट्रैक के दो सीमेंट पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद हुई। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एटीएस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा के कारण इस रूट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

टूट गए सीमेंट के 2 ब्लॉक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बता दें कि श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। ये घटना मंगलवार देर रात करीब 9.45 बजे, अनूपगढ़ कस्बे के 50 जीबी गांव के पास की है।

धमाके के पीछे है किसका हाथ?
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह 6 बजे तक इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल की गई थीं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि सीमावर्ती इलाके में इस ब्लास्ट के पीछे असामाजिक तत्वों या देश विरोधी ताकतों का क्या हाथ है। इससे पहले हाल में भीलवाड़ा में एक्सप्लोसिव लदी पिकअप में जोरदार धमाका हुआ था। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई थी।

pc- ndtv